मुंबई
एक्शन मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट आई है। मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘किल’ का टीजर कल यानी 4 अप्रैल 2024 को रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म का खूनी पोस्टर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर ने पहले ही जारी कर दिया था। पोस्टर का लुक काफी डरावना था।
ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘किल’ का टीजर धमाकेदार होगा। एक्शन फिल्म ‘किल’ 5 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के लीड रोल में अभिनेता लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म को निखिल नागेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा फिल्म में तान्या मानिकतला और राघव जुयाल नजर आने वाले हैं। लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म ‘किल’ एक एक्स्प्रेस ट्रेन एक्शन पर बेस्ड कहानी है।
आज 3 अप्रैल 2024 को गुनीत मोंगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘किल’ के टीजर के रिलीज डेट को अपने फैंस के साथ साझा किया है। बता दें कि पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था। उस दौरान इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी।

More Stories
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर फिर चर्चा, बच्चों की परवरिश को लेकर क्या बोलीं पत्नी?
‘मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती’, शबाना आजमी के बयान से क्यों मचा विवाद?
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ की रिलीज पर रोक, 23 अक्टूबर को आनी थी मूवी