नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के जगतपुर गांव में एक तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली वो जंगल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। गांव के तेंदुए में घुस जाने के कारण दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में घुस गए हैं।
अभी तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। घायल होने वालों में जगतपुर गांव के महेंद्र, आकाश और रामपाल हैं। वन विभाग के 7 जवान और दमकल विभाग के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक कमरे में घुसा हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।
शख्स को तेंदुए ने नोंच डाला
दरअसल, जैसे ही गांव में तेंदुए की घुसने की खबर आई। लोग उसे भगाने की कोशिश करने लगे। भारी भीड़ देखकर तेंदुआ हिंसक हो गया और उसने एक शख्स के हाथ को बुरी तरह नोंच डाला। शख्स को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया है।
तेंदुए के गांव में घुसने की खबर के बाद भारी संख्या में भीड़ जुट गई है। दिल्ली पुलिस लोगों को पीछे हटाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पहले भी ग्रेटर नोएडा में तेंदुए देखा गया है। दिल्ली के इस इलाके में तेंदुए पहली बार देखा गया है।

More Stories
अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर कसा सख्त शिकंजा
मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया में सड़क, पुल, बाढ़ सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर- डॉ.अनुप्रिया यादव