मुंबई
होली के साथ-साथ सोमवार को तापसी पन्नू और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो की हाल ही में उदयपुर में शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा रही। शादी की खबरों के बीच एक तस्वीर होली वाली भी आई जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।
ऐसी चर्चा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो ने 23 मार्च को उदयपुर में शादी रचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में तापसी और मैथियास ने केवल अपने सबसे करीबी लोगों को ही बुलाया था। वहीं कहा जा रहा है कि उनकी ये शादी सिख और ईसाई दोनों परंपराओं से हुई है। वहीं शादी की खबरों के बीच दोनों सोमवार 25 मार्च को अपने दोस्तों और अपनों के साथ होली मनाते नजर आए।
तापसी पन्नू और मैथियास बो ने साथ में मनाई होली
ब्लर (2022) में तापसी पन्नू के साथ दिखे अभिलाष थपलियाल ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की एक तस्वीर शेय़र की है। तस्वीर में उनके अलावा तापसी, मैथियास बो और कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में