मुंबई
एक्टर शाहिद कपूर फायर मोड में नजर आ रहे हैं। उनके इंटेंस वाला न्यू लुक को देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। इन दिनों एक्टर शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर देवा की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की। एक्टर शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम पर 46.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
उन्होंने अपने फैंस के लिए एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें काली टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में देखा जा सकता है। फोटो में निर्देशक रोशन एंड्रयूज, शाहिद को कुछ समझा रहे हैं, जबकि शाहिद ध्यान से फिल्म निमार्ता की बातें सुन रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में शहीद ने लिखा, वह करें जो आपको पसंद है और आपको अपने जीवन में एक और दिन काम करने की आवश्यकता नहीं है। फिल्में बनाना जादू है। इसके अलावा शाहिद ने अपनी पोस्ट में माइकल जैक्सन के गाने डोंट स्टॉप टिल यू गेट एनफ की धुन दी। बता दें देवा का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स निमार्ता हैं।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में