Sennheiser Accentum सीरीज का नया वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का दावा है हेडफोन 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। हेडफोन में हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कॉलिंग और म्यूजिक के दौरान क्रिस्ट क्लियर वॉइस सुनाई देगी। इसमें 37 मिमी हाई बेस दिया गया है। ऐसे में लाउड म्यूजिक सुनने वाले यूजर्स को अच्छा एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
हेडफोन में ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही मल्टीपल कनेक्टिविटी दी जा रही है। अगर साउंड क्वॉलिटी की बात करें, तो इसमें aptX HD कोड्स दिए गए हैं। इससे वायर्ड हेडफोन में पंची आउटपुट और शानदार वायरलेस स्टेबिलिटी मिलती है।
मिलेगी 50 घंटे की बैटरी लाइफ
हेडफोन में सिंगल चार्ज में 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। साथ ही 10 मिनट का चार्जिंग में 5 घंटे तक इस्तेमाल कर पाएंगे। हेडफोन यूएसबी-सी चार्जिंग केबल के साथ आता है। ऐसे में बैटरी लाइफ को लेकर किसी तरह के एंजायटी नहीं रहने वाली है।
ऐप की मदद से कर पाएंगे कंट्रोल
हेडपोन का माइक्रोफोन और एक डेडिकेटेड विंड-रिडक्शन मोड वॉयस कॉलिंग का आसान बना देता है। मल्टीप्वाइंट एक्टिव वायरलेस कनेक्शन को एक ब्लूटूथ डिवाइस से दूसरे ब्लूटूथ डिवाइस पर आसानी से स्विच करता है। हेडफोन को ऐप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।
कीमत और ऑफर्स
एक्सेंटम वायरलेस की कीमत 11,900 रुपये है। इसे 6-11 मार्च 2024 तक डिस्काउंट ऑफर के साथ प्री-बुक किया जा सकेगा। हेडफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आते हैं। हेडफोन 2 साल की वारंटी के साथ आता हैं। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

More Stories
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले मिल रहा बड़ा प्राइस कट
Vivo का नया 5G स्मार्टफोन हुआ पेश, 7,050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले है खासियत
अपना चार्जर किसी को देने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान