भोपाल
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने छतरपुर जिले के चंदला से तीन दिवसीय चित्रकूट धाम तक पद यात्रा पर निकले हैं। यात्रा का प्रारंभ चंदला के संतोषी माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया। यात्रा सरबई होते हुए ग्राम नीवीखेड़ा, बसराही, ठकुराईनपुरवा, दादूताल पहुंची और यहां रात्रि विश्राम के लिए रुकी। 9 मार्च को सुबह 10 बजे दादूताल से प्रारंभ होकर ग्राम नसैनी, नरैनी, मुटयारी, दशरथपुरवा, मगउरा, पथरा, दिउली (अतर्रा), तेरा, तुर्रा (बदौसा) जिला बांदा में पहुंचेगी और 10 मार्च को प्रातः 10 बजे बदौसा से ग्राम किशनपुरा (अतर्रा), भरतकूप, खोही (चित्रकूट ), सतगुरू कुटी आश्रम जानकी कुण्ड जिला सतना तक पहुंचेगी।

More Stories
विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सीएम मोहन यादव का जनसंवाद, भीम नगर पहुंचे
स्मार्ट मीटर विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
शिलॉन्ग में मीडिया के सामने आईं सोनम, राजा रघुवंशी केस में दिया बड़ा बयान