नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि सत्ता और संपत्ति में जब तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक उनका सशक्तीकरण संभव नहीं है। गांधी ने ट्वीट किया 'महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले साल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ बच्चियों से मिल कर उनसे उनकी आकांक्षाएं पूछी थी।
अपेक्षा अनुसार उन्होंने चुनिंदा सुरक्षित करियर ऑप्शंस के बारे में बात की – कुछ जो समाज में लोकप्रिय हैं और कुछ जो उनके माता-पिता की आशाएं हैं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए इस बुलबुले से बाहर निकालना ज़रूरी है। इसी सोच के साथ उनकी इच्छा अनुसार कुछ को हेलिकॉप्टर की यात्रा करवाई और कुछ और को ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी दिखाई। अब उनसे फिर से मुलाकात हुई और आज उनका आत्मविश्वास अलग आयाम पर है। कुछ नया करने का जज़्बा है, आसमान छू लेने की अभिलाषा है।'
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की कल्पना का दायरा बढ़ाना और नए विकल्प प्रस्तुत करना हमारी जिम्मेदारी है और उनका अधिकार – और इसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।' वाड्रा ने कहा 'सत्ता और संपत्ति में भागीदारी ही असली सशक्तिकरण है। इनमें महिलाओं की समुचित भागीदारी समय की मांग है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम देश चलाने में महिलाओं की भागीदारी, उनका हक, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सभी बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'

More Stories
CM शुभेंदु की चेतावनी, ‘धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा’, घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी