रायपुर
वाक पर निकले डाक्टर दंपती और बेटे को एक तेज रफ्तार अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। हादसे के बाद आरोपित कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी डात. अनीश मेमन और उनकी पत्नी शबाना मेमन अपने 14 वर्षीय बेटे हसनेन मेमन के साथ बुधवार की रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद वाक पर निकले थे। तीनों सड़क किनारे टहल रहे थे।
इसी दौरान एक वर्ना कार तेज रफ्तार में पहुंची और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे। चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा उसने दो जगह और टक्कर मारी। घटनास्थल पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपित कार छोड़कर फरार हो गए।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’