भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी के समक्ष प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता सिंह सेंगर सहित कई अन्य नेत्रियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी शक्ति के प्रति सम्मान व उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भी उपस्थित रहीं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली नेत्रियों में कांग्रेस महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा सिंह राठौर, सिंपल सिंह, शोभा मालवीय, दीप्ति वर्मा, तारा सिंह, पूजा, सरोज त्रिपाठी, सीमा मलैया, शकुंतला बागड़े, सुनीता मेहरा, अंजू, वार्ड अध्यक्ष किरण सिंह, मीता खत्री के साथ अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेद्र मेहरा दर्शन, श्याम सिंह, प्रवीण वर्मा और ओमप्रकाश सैनी शामिल हैं।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना