मुंबई
बॉलीवुड में जब-जब हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस का जिक्र किया जाता है तो सबसे पहले सनी लियोन का नाम आता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस का नाम लिया जाता तो सबसे पहले नम्रता मल्ला का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर ऐक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर फोटोशूट में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के बोल्ड फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बने रहते हैं।
एक्ट्रेस यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं। नम्रता मल्ला इतनी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं कि कई लोग उनकी तुलना बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन से करने लगे हैं। नम्रता मल्ला दिल्ली की रहने वाली हैं एक्ट्रेस का जन्म 3 नवंबर 1989 में हुआ। उन्होंने दिल्ली के सत्यवती आर्य गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। पढ़ाई के साथ साथ वह डांस भी सीखा करती थीं। नम्रता भोजपुरी ऐक्ट्रेस के साथ साथ मॉडल, कोरियोग्राफर, यूट्यूब स्टार और डांसर हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी, पंजाबी और मराठी कई म्यूजिक एलब्म में भी काम किया है। बारिश, राजा जी, सुल्फियां और दिलबर जैसे उनके कई मशहूर गाने हैं। जिन्हें यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है। नम्रता मल्ला इंस्टाग्राम पर मशहूर पर्सनैलिटी हैं। नम्रता के इंस्टाग्राम पर ढ़ाई मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया के साथ साथ नम्रता मल्ला अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।

More Stories
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि