November 24, 2026

MP महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 24 नए चेहरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सागर। मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन ने कई अहम नियुक्तियां की हैं। यहां सोमवार को जिले में ग्रामीण महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसके तहत 24 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने सागर ग्रामीण महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई को नई ताकत देंगी।