तिरुनेलवेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को पुलिस ने मंगलवार को उस समय नजरबंद कर दिया, जब वह कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए तिरुप्परनकुंद्रम जा रहे थे।
न्यायालय के आदेश की स्थिति जानने जा रहे थे नागेंद्रन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नागेंद्रन ने यह पता लगाने के लिए तिरुप्परनकुंद्रम जाने की योजना बनाई थी कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक मंगलवार शाम वहां दीप प्रज्वलित किया जाएगा या नहीं। इस घटनाक्रम के बीच उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी लिया गया हिरासत में
भाजपा ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और हिंदू मुन्नानी संगठन के सदस्यों को मदुरै जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया है। पार्टी के मुताबिक, ये सभी लोग यह जांचने के लिए वहां जाना चाहते थे कि दीप प्रज्वलित करने के संबंध में न्यायालय के निर्देश का पालन किया जा रहा है या नहीं।

More Stories
अमित शाह का बड़ा संकल्प, 2029 के अंत तक पंजाब में ड्रग्स का होगा सफाया
BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, देश के प्रति नफरत का लगाया आरोप
सोनिया गांधी को सावरकर के परपोते का लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला