रायपुर : गुलाबों की महक और मनोहारी छटा देखकर आप मुग्ध हो जाएंगे। यह बगिया है राजनांदगांव जिले के ग्राम भदेरा नवागांव की प्रगतिशील कृषक लता बुद्धन की। जिन्होंने डच रोज वेरायटी की गुलाबों की फसल ली है। लता बुद्धन ने शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत विभागीय अनुदान का लाभ लेकर 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पॉलीहाउस का निर्माण कराया। पॉली हाउस के निर्माण के लिए उन्हें शासन की ओर से 16 लाख 88 हजार रूपए की राशि अनुदान के तौर पर मिली। जिससे उन्हें बहुत मदद मिली। आधुनिक संरक्षित खेती की शुरूआत उन्होंने जरबेरा फूल की खेती से की, उत्पादित जरबेरा फूलों को नागपुर एवं पुणे जैसे बड़े शहरों के बाजारों में विक्रय कर उन्होंने फूलों की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को समझा और अपनी पहचान स्थापित की। मार्केट में डिमांड, बेहतर मूल्य एवं व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने वर्तमान में पॉलीहाउस में हाइब्रिड गुलाब की उन्नत किस्मों की खेती की है। पॉलीहाउस में नियंत्रित वातावरण एवं वैज्ञानिक पद्धति से गुलाब का गुणवत्तायुक्त उत्पादन किया जा रहा है। यहां उत्पादित गुलाब केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागपुर, पुणे जैसे बड़े महानगरों तक पहुंच रहे हैं। उनके बेटे श्री तुषार बुद्धन ने बताया कि उनके पॉलीहाउस में 30000 से अधिक गुलाब के पौधे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग में भी बाजार की मांग के अनुरूप गुलाब के फूलों का नियमित विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस में खेती करने पर पानी एवं खाद का खर्च कम लगता है। गुलाब की खेती 4 वर्ष तक चलती है। सीजन के अनुसार अच्छी आमदनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती करने वाले किसान एवं युवा किसानों को पॉलीहाउस में खेती जरूर करना चाहिए।
पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से बदल रही किसान की तकदीर, छत्तीसगढ़ से महानगरों तक महक रहे राजनांदगांव के गुलाब
पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से बदल रही किसान की तकदीर, छत्तीसगढ़ से महानगरों तक महक रहे राजनांदगांव के गुलाब
पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से बदल रही किसान की तकदीर, छत्तीसगढ़ से महानगरों तक महक रहे राजनांदगांव के गुलाब
लता बुद्धन द्वारा पॉलीहाउस में अपनाई गई आधुनिक तकनीक एवं निरंतर मेहनत से उन्हें फूलों की व्यावसायिक खेती में अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। साथ ही बड़े शहरों तक बाजार पहुंच स्थापित होने से उन्हें अपने उत्पाद के बेहतर विपणन के अवसर मिल रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं संरक्षित खेती किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन रही है। शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर किया जा रहा है। पारंपरिक खुले खेतों की तुलना में पॉलीहाउस में खेती करने से फसल को प्रतिकूल मौसम एवं बाहरी वातावरण के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसमें तापमान, आर्द्रता एवं सिंचाई जैसी परिस्थितियों का बेहतर प्रबंधन संभव होता है। फलस्वरूप गुणवत्तायुक्त फूलों का उत्पादन, बेहतर ग्रेडिंग एवं बाजार की मांग के अनुरूप फूलों की आपूर्ति करना आसान होता है।

More Stories
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम
घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान