नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के बाद अब 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर भी अपनी शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी आगामी पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात की अनकही यादें साझा की हैं।
इंग्लैंड के एक रेस्तरां में हुई थी पहली मुलाकात
सोनिया गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थीं, तब वह इतालवी खाने की तलाश में थीं। इसी दौरान उन्हें एक ग्रीक रेस्तरां के बारे में पता चला, जहां यूरोपीय छात्रों के साथ-साथ भारतीय छात्र भी खाना खाने आया करते थे। यहीं पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी।
राजीव गांधी का सौम्य स्वभाव भाया था
राजीव गांधी से पहली ही मुलाकात को याद करते हुए सोनिया गांधी ने बताया कि उन्हें तुरंत ऐसा महसूस हुआ था कि वे अपना पूरा जीवन उन्हीं के साथ बिताना चाहेंगी। बाद में उन्हें यह भी पता चला कि राजीव गांधी के मन में भी उनके लिए यही भावनाएं थीं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई, जिसके बाद दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना, घूमना-फिरना उनके जीवन का हिस्सा बन गया। उन्होंने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी विशेष तौर पर जिक्र किया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।

More Stories
त्योहारों के सीजन में महारैली से प्रभावित होगा व्यापार, कारोबारियों ने राहुल से की अपील
नड्डा का ऐलान, छह मेडिकल कॉलेजों को 415 करोड़ रुपये का अनुदान
एकनाथ शिंदे के बढ़ते प्रभाव से बीजेपी में बेचैनी? रामदास कदम के बयान से गरमाई सियासत