दुबई
शीर्ष वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप में पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जिन्होंने पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी और ट्यूनीशिया के सिकंदर मंसूरी को सीधे सेटों में हराया।
पिछले महीने आस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीतने वाले बोपन्ना और एबडेन ने एक घंटा 41 मिनट तक चले मैच में 7.6, 7.6 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना उरूग्वे के एरियल बहार और चेक गणराज्य के एडम पाव्लासेक से होगा।
भारत के युकी भांबरी और नीदरलैंड के रॉबिन हासे ने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक और फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को 6.7, 6.3, 10.8 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका सामना बेल्जियम के सैंडर जाइले और जोरान विलेजेन और इंग्लैंड के जमाल मर्रे तथा न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल अंतिम 32 में इटली के लोरेंजो सोनेगो 4.6, 7.5, 1.6 से हारकर बाहर हो गए।

More Stories
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?