October 16, 2026

यूएई के शाही परिवार से जुड़ा मामला चर्चा में, नशे में बेसुध मिली महिला के पास खेल रहा था मासूम

लंदन। यूएई के अबू धाबी से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने ब्रिटेन से लेकर खाड़ी देशों के शाही घरानों तक में हड़कंप मचा दिया है। अबू धाबी के प्रतिष्ठित शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली 32 वर्षीय महरा अल नहयान को लंदन की एक व्यस्त सड़क पर कोकीन के नशे में पूरी तरह बेसुध हालत में पाया गया है। इस घटना का सबसे डरावना पहलू यह था कि जिस वक्त महरा और उनका एक साथी फुटपाथ पर अचेत पड़े थे, ठीक उसी वक्त उनका तीन साल का मासूम बच्चा नंगे पैर दौड़ती हुई गाड़ियों के बीच अकेला खेल रहा था। गनीमत यह रही कि राहगीरों की सूझबूझ से एक बड़ा और भयानक हादसा टल गया।

फुटपाथ पर बेसुध पड़ी थीं शाही परिवार की बहू

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स, वीडियो और तस्वीरों के मुताबिक, महरा अल नहयान सड़क के किनारे लगी लोहे की रेलिंग के सहारे पूरी तरह सुध-बुध खोकर बैठी और लेटी हुई थीं। उनके ठीक बगल में उनका एक पुरुष साथी भी नशे में अचेत पड़ा था, जबकि पास में ही बच्चे का स्कूटर और अन्य खिलौने बिखरे पड़े थे। सरकारी वकील ने अदालत को जानकारी दी कि सबसे पहले एक सतर्क राहगीर की नजर उस तीन साल के नंगे पैर मासूम पर पड़ी, जो सड़क पर पड़े कागज के एक टुकड़े का पीछा करते हुए सीधे तेज रफ्तार गाड़ियों की तरफ भाग रहा था। राहगीर ने तुरंत दौड़कर बच्चे को सुरक्षित पकड़ा और पुलिस को आपातकाल सूचना दी।

पुलिस और राहगीरों पर भड़कीं महरा अल नहयान

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बावजूद महरा अल नहयान करीब आधे घंटे तक गहरी अचेत अवस्था में बेसुध पड़ी रहीं। काफी देर बाद जब उन्हें थोड़ा होश आया, तो अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा होने या अपने बच्चे की खैरियत पूछने के बजाय उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों पर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने गुस्से में कहा कि "यह कोई कसाईखाना नहीं है! तुम लोग इतनी परवाह क्यों कर रहे हो?" इसके बाद जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें नशीली दवाओं (ड्रग्स) के सेवन में काम आने वाले उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बच्चे की जान खतरे में डालने और बाल उपेक्षा के गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया।

मोटा जेबखर्च मिलने के बावजूद ड्रग्स की लत

अदालत की सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि महरा अल नहयान अबू धाबी के सत्तारूढ़ अल नहयान शाही परिवार से जुड़ी हुई हैं और उन्हें शाही घराने की तरफ से हर महीने बतौर पॉकेट मनी (जेबखर्च) लगभग 8 से 9 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि मिलती है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी महरा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

अदालत की सख्त फटकार और सजा

मामਲੇ की सुनवाई कर रहे जस्टिस ने महरा अल नहयान की इस घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी इस बेपरवाही के कारण मासूम बच्चे की जान भी जा सकती थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाते हुए दो साल का कम्युनिटी ऑर्डर, एक अनिवार्य नशा मुक्ति कार्यक्रम (ड्रग रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम) में हिस्सा लेने और 5,000 पाउंड का आर्थिक जुर्माना भरने का आदेश दिया है। वहीं, महरा के बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को सफाई देते हुए बताया कि उनकी मु मुवक्किल को अपनी इस हरकत पर गहरा पछतावा है और वह अपनी ड्रग्स की इस बुरी लत से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहती हैं, जिसके लिए उनका इलाज लंदन में चल रहा है।