October 15, 2026

विंध्याचल धाम पहुंचे सीएम योगी, दर्शन-पूजन के बाद कालीखोह मोड़ पर होगी जनसभा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन और पूजन किया।

शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ के पास आयोजित मुख्य जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां वे शिक्षक विधान परिषद (MLC) प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अचानक बदला गया कार्यक्रम स्थल

गौरतलब है कि पहले यह कार्यक्रम चंदुईपुर में प्रस्तावित था, जहां जर्मन हैंगर लगाने सहित अन्य तैयारियां चल रही थीं। हालांकि, सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से बुधवार को कार्यक्रम स्थल में अचानक बदलाव किया गया और इसे कालीखोह में शिफ्ट कर दिया गया। इसके चलते प्रशासनिक अमला और पुलिस प्रशासन रातभर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।