छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को भारी मानसिक प्रताड़ना दी है।
अपनी दादी के निधन के बाद हिंगोली के संटुक पिंपरी में मीडिया से बातचीत करते हुए दीपके ने बताया कि दिल्ली में विमान से उतरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके माता-पिता या वकीलों को उनके ठिकाने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही खत्म होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
दिल्ली पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप
दीपके ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके उस चचेरे भाई से फोन पर बात तक नहीं करने दी, जो दिवंगत दादी के साथ रहता था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस को दादी की मौत की जानकारी पहले से थी, तो वे सुबह उनके पास गिरफ्तारी के कागजात लेकर क्यों पहुँची।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुलिस दादी के निधन की खबर देने के नाम पर केवल कैमरों के साथ एक 'ड्रामा' करने आई थी। दीपके के अनुसार, जब पुलिस ने उनसे उनके माता-पिता से बात करने को कहा, तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने चचेरे भाई को फोन मिलाने की अनुमति माँगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें फोन से नंबर तक नहीं निकालने दिया।

More Stories
खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कई नेता पहुंचे राहुल के घर, क्या तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति?
लद्दाख पर भारत का सख्त रुख, चीन को संदेश- सच्चाई से इनकार करना समाधान नहीं
डीके शिवकुमार को पीछे खींचते दिखे राहुल गांधी, हिमंत सरमा ने बताया सार्वजनिक अपमान