नई दिल्ली। दिल्ली में अपनी बात सरकार तक पहुँचाने और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का ऐतिहासिक केंद्र रहे जंतर-मंतर का स्वरूप अब बदल सकता है।गृह मंत्रालय की एक उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी ने जंतर-मंतर को आधिकारिक धरना-प्रदर्शन स्थलों की सूची से पूरी तरह हटाने की सिफारिश की है।इस ऐतिहासिक जगह के विकल्प के रूप में दिल्ली में तीन नए स्थानों को अधिकृत धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में सुझाया गया है:
-
रामलीला मैदान (मध्य दिल्ली)
-
बुराड़ी ग्राउंड (उत्तरी दिल्ली)
-
सीबीडी ग्राउंड (पूर्वी दिल्ली)
कमेटी के इस फैसले के बाद संसद के पास स्थित जंतर-मंतर पर दशकों से चला आ रहा धरना-प्रदर्शनों का सिलसिला पूरी तरह थम सकता है और विरोध प्रदर्शनों के लिए नए तयशुदा ठिकाने ही एकमात्र विकल्प बचेंगे।

More Stories
खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कई नेता पहुंचे राहुल के घर, क्या तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति?
लद्दाख पर भारत का सख्त रुख, चीन को संदेश- सच्चाई से इनकार करना समाधान नहीं
डीके शिवकुमार को पीछे खींचते दिखे राहुल गांधी, हिमंत सरमा ने बताया सार्वजनिक अपमान