October 16, 2026

एनडीएमसी का ऑनलाइन पेट पोर्टल लॉन्च घर बैठे मिलेंगी पशु चिकित्सा सुविधाएं

नई दिल्ली । लुटियंस दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने पालतू जानवर के पंजीकरण से लेकर टीकाकरण और इलाज के लिए अब बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब घर इसके लिए आनलाइन सुविधाएं मिलेगी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपने मोती बाग स्थिति पशु चिकित्सा अस्पताल में यह सेवाएं शुरू की है। इसके लिए आनलाइन पेट पोर्टल (https://onlineservices.ndmc.gov.in/auth/) भी लॉन्च किया है। एनडीएमसी के अनुसार पोर्टल के माध्यम से पशु मालिक न केवल अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा ओपीडी में जांच और टीकाकरण के लिए पहले ही अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इस पर पंजीकरण के बाद सर्टिफिकेट पंजीकरण के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए याद दिलाने का संदेश मिलेगा। एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर टीकाकरण प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। जहां लागू होगा, वहां स्वास्थ्य प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाएं और उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा डिजिटल भुगतान, पालतू पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड और पशु चिकित्सा से जुड़े दस्तावेजों को भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। पोर्टल पर पालतू पशुओं की देखभाल और उनके प्रति जिम्मेदारी से जुड़े प्रशिक्षण संसाधन भी उपलब्ध होंगे। मोती बाग स्थिति पशु चिकित्सा अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. विनीता चोपड़ा के अनुसार पहले इन सुविधाओं के लिए नागरिकों को अस्पताल आना पड़ता था। जबकि अब नागरिकों को घर बैठे ही इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।