नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए खास माने जाते हैं. इन दिनों सभी घरों में साफ-सफाई से लेकर पूजा की तैयारियां करते हैं. कई लोग नवरात्रि शुरू होने से पहले ही घर के मंदिर और मुख्य दरवाजे की सफाई में जुट जाते हैं. लोकल 18 से ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर का साफ-सुथरा होना और वहां शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना शुभ माना जाता है. अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर बहस होती है या मन हमेशा परेशान रहता है, तो नवरात्रि के दौरान अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान दिया जा सकता है. इसके लिए कोई बड़ी तैयारी करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और निगेटिव एनर्जी दूर होगी.
आम पत्तों का तोरण
ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के मुताबिक मुख्य दरवाजे को साफ सुथरा रखना सबसे जरूरी है. घर के मुख्य द्वार से ही घर में अच्छी या बुरी एनर्जी का प्रवेश होता है. आप घर के मुख्य द्वार को साफ कर उसमें अशोक या आम के पत्तों का तोरण भी लगा सकते हैं. ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती. पूजा के समय दीपक जलाकर मां दुर्गा की आराधना करना और मुख्य द्वार पर दीपक रखना भी शुभ माना जाता है.
कैसे लगाएं पोछा
ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि नवरात्रि में पूजा के दौरान कपूर जलाकर मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है. पूजा-पाठ के दौरान गंगाजल का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर की शुद्धि भी होती है. मान्यता है कि मां को लाल रंग प्रिय है. इसीलिए मां दुर्गा की पूजा के दौरान लाल गुड़हल या लाल गुलाब के फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. सुबह घर की सफाई के दौरान आप फर्श को पानी से साफ तो करते ही होंगे. उसी पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है.

More Stories
दुर्गा पूजा में दरभंगा का अद्भुत पंडाल, दिखेगा रामेश्वरम मंदिर का भव्य नजारा, पहाड़ चीरकर निकलेंगे महादेव
असम-त्रिपुरा के कारीगर दिखाएंगे हुनर, पूर्णिया की दुर्गाबाड़ी में 1 लाख बांस से बनेगा पंडाल, खर्च होंगे 15 लाख
पहले दिन नारंगी, दूसरे दिन सफेद…नवरात्रि में क्यों पहनते हैं अलग-अलग रंग के कपड़े?