राजनांदगांव । ग्राम पंचायत सदस्य एसोसियन के बैनर तले प्रदेश उपसरपंच संघ अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने डोंगरगांव ब्लाक के कार्यकारणी की बैठक रखी गई उक्त उदबोधन में राकेश साहू ने बताया उपसरपंच की मानदेय, बीमा, पेंशन के साथ वित्तीय अधिकार चेक में संयुत हस्ताक्षर से करप्सन को रोकने में अहम भूमिका निभाई जावेगी व पंचो के अधिकार के लिए वार्ड पंचो को पांच वर्ष में पंच निधि तीन लाख से पांच लाख देने सहित विभिन्न मुद्दों पर बात रखी और एक जुटत्ता के साथ काम करने का आहवान किया बैठक में लगभ 50 उपसरपंचों ने भाग लिया।सर्वसम्मति से डोंगरगांव ब्लाक अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चयन शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ । जिसमें जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति चन्द्रकांत यादव ग्राम पंचायत खुज्जी को किया गया। उपसरपंच संघ डोंगरगांव ब्लाक अध्यक्ष चुम्मन लाल साहू सालिक झिटिया,उपाध्यक्ष नन्दलाल कुम्भकार कोहका, महिला उपाध्यक्ष श्रीमति कामनी यादव बोदेला,सचिव अंकुश देवांगन मोहड़, सहसचिवः- श्रीमति महेश्वरी निषाद सुखरी,कोषाअध्यक्ष तुलेश्वर साहू आरगांव,संरक्षक :- चुम्मन लाल साहू मोखली, संयोजक भरत राम साहू रामपुर,मीडिया प्रभारी राकेश साहू घोरदा बने। बैठक में आशीष साहू, जिला सचिव, संरक्षक श्यामलाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी राम भाई, अन्य सदस्य भी सम्मलित हुए ।

More Stories
मोना गोसाईं बनीं स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्य प्रमुख*
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8 और 9 अक्टूबर को होगा बड़ा आयोजन
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का काला दिवस, कार्यकर्ता करेंगे विरोध-प्रदर्शन