नई दिल्ली। TIME ने अपनी प्रतिष्ठित सालाना सूची 'टाइम 100 नेक्स्ट 2026' (TIME100 Next 2026) जारी कर दी है। इस सूची में दुनिया भर के उन 100 उभरते हुए युवा सितारों और प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है, जो वैश्विक नेतृत्व की अगली पीढ़ी को आकार दे रहे हैं। इस वैश्विक सूची में भारत और भारतीय मूल के कई नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण मुकाम हासिल किया है।
'टाइम 100 नेक्स्ट 2026' में शामिल प्रमुख भारतीय और भारतीय मूल की हस्तियां
-
पवन कुमार चंदना: हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप 'स्काईरूट एयरोस्पेस' के सह-संस्थापक और सीईओ। पिछले दिनों उनकी कंपनी के विक्रम-1 रॉकेट ने सफलतापूर्वक उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर इतिहास रचा था।
-
वैभव सूर्यवंशी: महज 15 वर्ष की उम्र में अपनी असाधारण बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले युवा खिलाड़ी।
-
रति साही लेवेस्क: लग्जरी सामानों की रीसेल कंपनी 'द रियलरियल' की अध्यक्ष और सीईओ।
-
हिमेश पटेल: ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
-
स्वप्ना रेड्डी: भारतीय मूल की अमेरिकी वकील, टेक्नोलॉजिस्ट और इमिग्रेशन सपोर्टर।
पांच श्रेणियों में विभाजित है सूची
इस वर्ष की सूची को पांच प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें फिनोम्स (असाधारण प्रतिभा वाले लोग), कलाकार, लीडर, इनोवेटर और एडवोकेट शामिल हैं। इस सूची में खेल, तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, कला और कानून जैसे क्षेत्रों के उभरते वैश्विक नेतृत्व को जगह मिली है, जो भविष्य के बदलावों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

More Stories
कोहली और रोहित की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक से अधिक रन बनाने पर होंगी
सचिन, रूट सहित इन क्रिकेटरों के नाम हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन
विश्वकप करीब होने से अब एक ही संयोजन के साथ उतरेंगे : शुभमन