तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे जेसन संजय ने फिल्म 'सिग्मा' से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया है। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती दिनों में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।
फिल्म 'सिग्मा' के लिए कैसा रहा ओपनिंग डे?
फिल्म 'सिग्मा' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देशभर के 1,813 शो में 221,679 दर्शक मिले, जिससे पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 31.1 प्रतिशत रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने शुरुआती घंटों तक 28 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
अलग-अलग भाषाओं में कैसी रही कमाई?
-
पहला दिन: तमिल भाषा ने 925 शो में 50.10 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 1.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। वहीं, तेलुगु भाषा में 888 शो में 25.94 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 85 लाख रुपये का टोटल कलेक्शन किया।
-
दूसरा दिन: फिल्म ‘सिग्मा’ ने अब तक कुल 2.63 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन 276 तमिल भाषा के शो में अब तक 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं तेलुगु भाषा के 201 शो में 10 लाख रुपये की कमाई की है।
हिंदी भाषा के दर्शकों का रुझान
'सिग्मा' के हिंदी भाषा संस्करण ने अपनी ओपनिंग पर कुल 43.44 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज की। सुबह के शो में 35.69 प्रतिशत और दोपहर के शो में 46.69 प्रतिशत उपस्थिति रही। शाम के शो में 39.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि रात के शो में सबसे अधिक 51.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
फिल्म ‘सिग्मा’ से जुड़ी मुख्य जानकारियां
-
फिल्म ‘सिग्मा’ में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य किरदार में हैं।
-
अभिनेता राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबू थासन और योग जपी भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
-
फिल्म का संगीत एस. थमन ने तैयार किया है।
-
फिल्म 'सिग्मा' का निर्देशन जेसन संजय ने किया है।
-
यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज हुई है।

More Stories
कैप्टन स्मित मच्छार को सनी देओल का सलाम, विक्की कौशल और तमन्ना ने भी सराहा
रीति के बाहर होने पर भावुक हुए काजी, बहन कहकर लगाया गले और दिया खास गिफ्ट
अर्जुन रामपाल की ‘3 Monkeys’ का हुआ एलान, अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर की फिल्मों से क्लैश