September 29, 2026

छत पर सोलर पैनल लगा तो घटा बिजली का खर्च, रमेश को मिली राहत

रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश के परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली का खर्च कम करने में मदद मिल रही है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर निवासी रमेश कुमार साहू ने योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सौर संयंत्र लगवाया है। इससे उनके मासिक बिजली बिल में कमी आई है।

साहू बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल तीन से चार हजार रुपये तक आता था। वे घर पर सौर संयंत्र लगवाना चाहते थे, लेकिन उसकी लागत उनके लिए चिंता का विषय थी। योजना के तहत मिली 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी से संयंत्र लगवाना आसान हो गया। अब घर की बिजली की जरूरत का एक हिस्सा छत पर लगे सोलर पैनल से पूरा हो रहा है।

साहू ने कहा कि सौर संयंत्र लगने के बाद बढ़ते बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वे अपने परिचितों को भी योजना की जानकारी दे रहे हैं और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।