संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भाषण देने के लिए आगे आए। उनके पोडियम पर आते ही कई देशों के प्रतिनिधियों ने विरोधस्वरूप हॉल छोड़ दिया, जबकि कुछ देशों के प्रतिनिधि अपनी सीटों पर ही शांत बैठे रहे।
नेतन्याहू के भाषण पर मुस्लिम देशों का वॉकआउट
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण की शुरुआत होते ही सऊदी अरब, ईरान, तुर्की, कतर, जॉर्डन, अल्जीरिया, मलेशिया और बांग्लादेश सहित कई अरब और मुस्लिम देशों के डेलीगेशन ने यूएन हॉल का बायकॉट कर दिया। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का प्रतिनिधिमंडल अपनी जगह पर शांत मुद्रा में बैठा रहा।
नेतन्याहू का कड़ा पलटवार
राजनयिकों के हॉल से बाहर जाने के दौरान समर्थकों ने तालियां बजाईं, जिसका नेतन्याहू पर कोई असर नहीं दिखा। चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हुए उन्होंने वॉकआउट करने वाले देशों पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि इस हॉल में कोई और नैतिक कायर बचा है, तो वह भी अभी बाहर जा सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई अरब नेता पर्दे के पीछे ईरान के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई के लिए निजी तौर पर आभार जताते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसके विपरीत दिखावा करते हैं।

More Stories
क्या सऊदी अरब परमाणु बम की ओर बढ़ रहा? ट्रंप के न्यूक्लियर समझौते से क्यों मचा हड़कंप
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज, भारत से मदद की अपील; LoC हटाने की मांग
शहबाज शरीफ का बड़ा दावा- ट्रंप ने समय पर दखल देकर भारत-पाक तनाव को बढ़ने से रोका