गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही थानाक्षेत्र में पूर्व सरपंच पुत्र के द्वारा किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और उसके बाद मरवाही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मरवाही पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मरवाही थानाक्षेत्र के है जहां पर रहने वाली किशोरी पीड़िता अपने परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमे पीड़िता ने शिकायत पर बतलाया कि जब वह नाबालिग थी और स्कूल में पढ़ती थी स्कूल से घर और घर से स्कूल आते-जाते समय बरौर गांव के पूर्व सरपंच बाहर सिंह का बेटा दीपक करसाल (28) साल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर वो शादी करने की बात कहकर उसके साथ दैहिक शोषण करने लगा। जब भी शादी की बात उसके द्वारा की जाती वो टालमटोल करता। पीड़िता के द्वारा कई बार बोलने के बाद भी आरोपी दीपक शादी की बात को लेकर न नुकुर करता जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ थाने पहुचकर आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत पर दोषी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात स्वीकार कर लिया है पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

More Stories
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”