जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने पर एलावेनिल वलारिवन, विदरसा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके शानदार खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
देश को खिलाड़ियों पर गर्व
राज्यपाल बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के निरंतर जारी रहने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि देश को अपने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है।

More Stories
मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केन्द्र का किया निरीक्षण
शिवराज सिंह चौहान का रांची दौरा 8 अक्टूबर को, IIHB में करेंगे नए भवन का उद्घाटन
गुरुग्राम के आरडी सिटी चौक का बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, बनेंगे फ्लाईओवर-अंडरपास