भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MPMRCL) ने राजधानी के यात्रियों के सफर को अधिक सुगम बनाने के लिए भोपाल मेट्रो के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। नया टाइम-टेबल मंगलवार, 15 सितंबर से प्रभावी कर दिया गया है, जिससे खासकर शाम के समय सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
सोमवार से शनिवार का नया शेड्यूल
कार्यदिवसों के दौरान मेट्रो सेवा का कुल समय सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक (कुल 62 फेरे) यथावत रखा गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के मिलने के समय अंतराल में बदलाव किया गया है:
-
दिन के समय (सुबह 11:30 से शाम 5:00 बजे तक): इस अवधि के दौरान यात्रियों को प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन मिलेगी।
-
पीक आवर्स (शाम 5:00 से 7:30 बजे तक): दफ्तर से लौटने वाले व्यस्त समय में यात्रियों का इंतजार कम करने के लिए ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।
ट्रेनों का संचालन समय:
-
सुभाष नगर से: पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे और अंतिम मेट्रो शाम 7:00 बजे रवाना होगी।
-
एम्स (AIIMS) से: पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे और अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे मिलेगी।
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन नई व्यवस्था
वीकेंड और छुट्टियों के दिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का संचालन एक घंटा बढ़ाकर सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक (कुल 70 फेरे) कर दिया गया है।
-
समय अंतराल: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जबकि दोपहर 1:00 बजे से रात 8:30 बजे तक मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।
ट्रेनों का संचालन समय:
-
सुभाष नगर से: पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे और अंतिम मेट्रो रात 8:00 बजे छूटेगी।
-
एम्स (AIIMS) से: पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे और अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे रवाना होगी।

More Stories
स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक