नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भारतीय बल्लेबाजों से रांची में इंग्लैंड के स्पिनरों के खिलाफ इंटेंट दिखाने का आग्रह किया है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दूसरे दिन कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि, तीसरे दिन की शुरुआत में ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव ने टीम को आगे बढ़ाया और टीम ने 307 रन पर सभी विकेट खोए।
जियोसिनेमा से बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि भारत के बल्लेबाजों को सकारात्मक रहना होगा। कुंबले ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को शोएब बशीर के खिलाफ अपने पैरों का इस्तेमाल करने होगा। दाएं हाथ के स्पिनर ने भारत की पहली पारी में पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उनका साथ टॉम हार्टली ने दिया, जिन्होंने इस सीरीज में काफी प्रभावित किया। हार्टली ने 3 विकेट चटाकए। ध्रुव जुरेल ने सैल्यूट मार मनाया अपने पहले टेस्ट अर्धशतक का जश्न, जानें उनके इस सेलिब्रेशन का कारण
अनिल कुंबले ने कहा, "एक बल्लेबाज के दृष्टिकोण से, आपको सकारात्मक रहना होगा। आपको मैदान के साथ खेलने की जरूरत है। जब बशीर दाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी कर रहा हो, तो आपको अपने पैरों का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि वह आपके आउडसाइड एज को चुनौती नहीं देगा। आपको उसके पास जाना होगा और शायद मिड-ऑन या मिड-ऑफ के ऊपर से खेलना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "बस वो इंटेंट दिखाओ। जब आप ऐसा इंटेंट दिखाते हैं, तो गेंदबाज उन क्षेत्रों में लगातार गेंदबाजी नहीं करेगा। कुलदीप को टॉम हार्टली के पास जाना होगा। और यदि आप वह इंटेंट दिखाते हैं, तो विषम गेंद छोटी होगी और आप इसे बैक-फुट पर पंच कर सकते हैं। आपको सीधे बल्ले से खेलना होगा, आप स्वीप और रिवर्स-स्वीप के बारे में नहीं सोच सकते।" कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल ने तीसरे दिन उनकी इस सलाह को माना। दोनों ने काफी गेंदों का सामना किया। कुलदीप ने 131 गेंदें खेलीं, जबकि ध्रुव जुरेल ने 149 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।

More Stories
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?