रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों एवं सह-पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
तत्काल प्रभार क्षेत्र में पहुंचने के निर्देश
संगठन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में सभी नवनियुक्त पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों को अविलंब अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। ये पदाधिकारी स्थानीय कांग्रेस संगठन, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर चुनावी रणनीति और तैयारियों की कमान संभालेंगे।
प्रमुख नगर निगमों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक
-
बीरगांव (रायपुर ग्रामीण): डॉ. शिवकुमार डहरिया (पर्यवेक्षक), मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू (सह-पर्यवेक्षक)
-
भिलाई (भिलाई शहर): धनेन्द्र साहू (पर्यवेक्षक), दीपक दुबे (सह-पर्यवेक्षक)
-
रिसाली (भिलाई शहर): मोहन मरकाम (पर्यवेक्षक), कन्हैया अग्रवाल (सह-पर्यवेक्षक)
-
भिलाई-चरोदा (दुर्ग ग्रामीण): विकास उपाध्याय (पर्यवेक्षक), राजेन्द्र साहू (सह-पर्यवेक्षक)
प्रमुख नगर पालिकाओं के लिए तैनात पर्यवेक्षक
-
बैकुंठपुर (कोरिया): राघवेन्द्र सिंह
-
शिवपुर चरचा (कोरिया): प्रशांत मिश्रा
-
सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): श्रीमती चातुरी नंद
-
जामुल (दुर्ग ग्रामीण): प्रमोद दुबे
-
खैरागढ़ (खैरागढ़-गंडई-छुईखदान): श्रीमती छन्नी साहू
प्रमुख नगर पंचायतों के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे ये नेता
-
प्रेमनगर (सूरजपुर): भानुप्रताप सिंह
-
मारो (बेमेतरा): सुनील महेश्वरी
-
नरहरपुर (कांकेर): आनंद पवार
-
कोंटा (सुकमा): अवधेश गौतम
-
भैरमगढ़ (बीजापुर): रेखचंद जैन
-
भोपालपट्नम (बीजापुर): सत्तार अली

More Stories
प्रमोशन का मौका घटना मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से साइकिल सवार ने तोड़ा दम
जमीन मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे होगा सीमांकन का आवेदन