जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से श्री संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधिपति श्री संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित
राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण
MSP धान खरीद पर AI की पैनी नजर, गुणवत्ता जांच में आएगी पारदर्शिता