जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सपत्नीक श्री राधा सरल बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कीर्तन में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

More Stories
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा
अलीगढ़ में दंपती को घेरकर लूटे जेवर और ₹4000, बच्चे की दवा के लिए छोड़े ₹200
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण