इंदौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा शहर के प्रसिद्ध सयाजी होटल और अन्य प्रतिष्ठानों पर की गई जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के बाद मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की श्रेणी स्पष्ट हो गई है।
सयाजी होटल के नमूनों में भारी अनियमितताएं
प्रशासन की टीम द्वारा सयाजी होटल से कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए थे, जिनमें से 5 नमूने जांच के दौरान तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।
-
असुरक्षित घोषित नमूने: विभाग ने पिस्ता कतरन और मूंगफली दाना के नमूनों को मानव उपभोग के लिए 'असुरक्षित' की श्रेणी में रखा है।
-
अवमानक श्रेणी: इसके अलावा पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर और खोपरा बूरा के 3 नमूनों को 'अवमानक' (Substandard) पाया गया है।
-
मानक स्तर के नमूने: जांच में रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ और अजवाइन कुकीज के 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए।
पहले भी की जा चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि गत 20 अगस्त को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने होटल के किचन में चूहे, दूषित भोजन और बिना लेबल वाले नॉनवेज पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य लाइसेंस निलंबित कर किचन को सील कर दिया था। हालांकि, वर्तमान में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (Stay) मिलने के कारण होटल का संचालन जारी है, लेकिन बुधवार को आई इस आधिकारिक जांच रिपोर्ट ने खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ जिलों का भ्रमण कर शिकायतों का निराकरण कराये : मुख्य सचिव बर्णवाल
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026: तीसरे दिन 29 हज़ार 179 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न