मैहर। जिले के ताला और मुकुंदपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी बीच मुकुंदपुर क्षेत्र से गुजरने वाली मर्जुआ नदी उफान पर आ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
पुल के ऊपर से बहा बाढ़ का पानी, बेला-गोविंदगढ़ मार्ग बाधित
मर्जुआ नदी का जलस्तर बढ़ने से बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर बने पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने लगा। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया और लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।
नदी पार करने की जिद पड़ी भारी, बीच धारा में फंसा ट्रक
पुल के ऊपर तेज पानी बहने के बावजूद एक ट्रक चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन को नदी पार करने के लिए आगे बढ़ा दिया। तेज बहाव के कारण ट्रक बीच नदी में जाकर फंस गया, जिससे उसमें सवार लोगों की जान पर बन आई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाई तीनों की जान
मुकुंदपुर चौकी प्रभारी एसआई नागेश्वर मिश्रा ने बताया कि यह घटना रात करीब तीन बजे टाइगर सफारी के पास बने पुल पर हुई। सूचना मिलते ही मुकुंदपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रक में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

More Stories
वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ जिलों का भ्रमण कर शिकायतों का निराकरण कराये : मुख्य सचिव बर्णवाल
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026: तीसरे दिन 29 हज़ार 179 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न