रायपुर : केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दंतेवाड़ा जिले के लोगों के लिए बिजली बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैय्या की सरकार की योजना से प्रेरित होकर दंतेवाड़ा निवासी श्रीमती प्रफुल्ल देवी नेताम ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट लगाया है।
बैंक से लिया ऋण, मिली सब्सिडी
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैय्या की सरकार की योजना से उत्साहित होकर श्रीमती प्रफुल्ल देवी नेताम ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए उन्होंने बैंक से करीब 4 लाख रुपये का ऋण लिया है। योजना के तहत उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत हुई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता और आसान ऋण सुविधा के कारण सोलर प्लांट लगाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
बिजली बिल में होगी बचत
श्रीमती नेताम ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत पात्र उपभोक्ता बैंक से ऋण लेकर सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इससे एक साथ बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी होने पर बिजली बिल में बचत होती है, जिससे ऋण चुकाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल कम होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।
सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रहे परिवार
जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने नागरिकों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक उपभोक्ता संबंधित विद्युत कार्यालय, अधिकृत वेंडर या राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से योजना की जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैय्या की सरकार की सब्सिडी और आसान वित्तीय सहायता से अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ परिवारों की बिजली पर होने वाली खर्च की बचत भी हो रही है।

More Stories
सेवा सेतु से सेवा हुई सरल, समय पर मिले दस्तावेजों से आसान हुआ श्रद्धा का उच्च शिक्षा का सफर
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त
श्रमिकों के लिए नई पहल, छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा