रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के लोकभवन में 'नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड' (रायपुर) द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को विशेष 'स्मार्ट स्टिक' प्रदान की। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह स्मार्ट स्टिक इन छात्राओं को बिना किसी अन्य सहारे के सुरक्षित और पूरी तरह आत्मनिर्भर तरीके से अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सहायता प्रदान करेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यपाल
राज्यपाल रमेन डेका ने इस दौरान सभी छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को समाज में समान अवसर और पूर्ण आत्मनिर्भरता प्रदान करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से नेत्रहीन विद्यार्थियों के दैनिक जीवन को और अधिक सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अटूट आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस समारोह, सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का पर्व
गर्लफ्रेंड से झगड़ रहा था युवक, साथी ने कार चढ़ा दी; मौके पर गई जान
छत्तीसगढ़ के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस की रौनक, तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का पर्व