August 15, 2026

MP पुलिस के 47 अफसरों को मिला सम्मान, CM मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर पहनाए मेडल

भोपाल: देश अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आजादी के इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने असाधारण सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस तथा होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर 'सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक' सहित कुल 47 विशिष्ट विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पदक सौंपकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। इन प्रतिष्ठित पदकों के लिए चयनित इन अधिकारियों व कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और तत्परता से निर्वहन करते हुए पुलिस सेवा में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस) से सम्मानित अधिकारी:

  • योगेश देशमुख, महानिदेशक/अमनि, लोकायुक्त, मध्यप्रदेश

  • मकरन्द देऊस्कर, पुलिस महानिरीक्षक, बी.एस.एफ, नई दिल्ली

  • राकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन

  • संतोष कुमार सिंह, अमनि/पुलिस आयुक्त, इंदौर

  • मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन

  • अवधेश कुमार गोस्वामी, उप पुलिस महानिरीक्षक, कल्याण/लेखा, पुमु, भोपाल

  • शिवकुमार पटेल, निरीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर (सेवानिवृत्त)

  • वाल्टर हेनरी एक्का, प्रधान आरक्षक, 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल

  • देवेन्द्र कुमार कौशल, प्रधान आरक्षक (आर्म्स), 7वीं वाहिनी, भोपाल

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक (पुलिस) से सम्मानित विभूति:

  • कृष्णावेणी देशावतु, पुमनि/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, गृह विभाग, मध्य प्रदेश

  • धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उमनि/कमांडेंट, आरएपीटीसी, इंदौर

  • विजय कुमार खत्री, उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर

  • मनोज कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक, चयन/भर्ती, पुमु, भोपाल

  • गीतेश कुमार गर्ग, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, ग्वालियर

  • एलरिज विनसेन्ट सिंह, पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ., जबलपुर

  • राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, इंदौर

  • दुर्गेश कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, सागर

  • नीरज पाण्डेय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुमु, भोपाल

  • रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, सायबर मुख्यालय, भोपाल

  • सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, इंदौर

  • आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला छिंदवाड़ा

  • दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू., भोपाल

  • वीरेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, भोपाल

  • संजय सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस, मुख्यालय, भोपाल

  • निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, पुमु, भोपाल

  • राजू गोराने, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुमु, भोपाल

  • मनीता राय, उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय, उज्जैन जोन

  • मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक (रेडियो), सीहोर

  • प्रवीण सिंह, निरीक्षक (एम), कार्यालय पुलिस आयुक्त (शहर), इंदौर

  • राजेन्द्र प्रसाद, निरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू., जबलपुर

  • प्रवीण पंवार, निरीक्षक (अ), आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर (सेवानिवृत्त)

  • कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक (अ)/निस टू डीजीपी, कार्यालय पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश

  • प्रेम किशोर व्यास, निरीक्षक, शाजापुर

  • उमराव प्रसाद जाटव, उप निरीक्षक, 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल

  • संतोष मेहरा, उप निरीक्षक, इंदौर

  • अशोक राव सावंत, उप निरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू., उज्जैन

  • महेन्द्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक, पीटीसी, इंदौर

  • राजेन्द्र कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक, जिला छिंदवाड़ा (सेवानिवृत्त)

  • राम मिश्रा, प्रधान आरक्षक, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल

  • कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

  • सुशील कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक, 10वीं वाहिनी विसबल, सागर

  • रवीन्द्र मिश्रा, आरक्षक, लोकायुक्त, भोपाल

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक:

  • संतोष कुमार शुक्ला, स्वयंसेवी लांस नायक (क्रमांक-45), जिला शाजापुर

  • सुनील कुमार जैन, स्वयंसेवी सीक्यूएम (क्रमांक-57), जिला उज्जैन

  • नरेन्द्र अवस्थी, स्वयंसेवी लांस नायक (क्रमांक-35), जिला इंदौर

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक:

  • स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान, जिला मंदसौर (मरणोपरांत)

  • राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, जिला दमोह