सावन का महीना आते ही भगवान शिव की भक्ति के साथ कई धार्मिक मान्यताएं भी चर्चा में आ जाती हैं! इन्हीं में से एक मान्यता है कि अगर इस पवित्र महीने में नाग-नागिन का जोड़ा नाचते हुए दिखाई दे जाए तो यह सौभाग्य, समृद्धि और शुभ संकेत माना जाता है! गांवों से लेकर शहरों तक लोग इस दुर्लभ दृश्य को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं! कोई इसे शिव कृपा का संकेत मानता है तो कोई जीवन में आने वाले अच्छे समय का संदेश!
वहीं देखा जाये तो हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना गया है। शिवजी के गले में विराजमान नाग केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि शक्ति, निर्भयता और प्रकृति के साथ संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। यही कारण है कि सावन के दौरान नागों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव और भी बढ़ जाता है। नाग पंचमी जैसे पर्व भी इसी परंपरा को मजबूत करते हैं। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं और उनसे परिवार की सुख-समृद्धि तथा सुरक्षा की कामना करते हैं। ऐसे में यदि सावन में कहीं नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दे जाए तो कई लोग इसे भगवान शिव की विशेष कृपा से जोड़कर देखते हैं.
लोककथाओं और जनमान्यताओं में नाग-नागिन का नृत्य शुभ माना जाता है, लेकिन प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में ऐसा कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता कि सावन में नाग-नागिन को नाचते हुए देखने से निश्चित रूप से सौभाग्य, धन लाभ या जीवन में विशेष सफलता मिलती है पर धर्म विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मान्यताएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही लोक परंपराओं का हिस्सा है। इन्हें आस्था के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इन्हें शास्त्रीय प्रमाण नहीं माना जा सकता.

More Stories
राशिफल 15 अगस्त 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पैसे से लेकर भविष्य की योजनाओं तक, महिलाओं को इन 5 बातों को रखना चाहिए निजी
17 अगस्त हो समाप्त होगा त्रिग्रही योग, 3 राशिवालों को मिलेगा लाभ