August 14, 2026

महाराज नेमी से कैसे बने राजा दशरथ? कैकेयी ने बचाई थी जान, 1 युद्ध ने किस तरह बदली अयोध्या की तकदीर

रामायण’ में राजा दशरथ का नाम आते ही अयोध्या, भगवान राम और कैकेयी के दो वरदानों की कहानी याद आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशरथ का रियल नाम क्या है? कुछ पौराणिक काव्यों में उन्हें राजा नेमी कहा गया है. वह राजा नेमी से दशरथ कैसे बने? इसके पीछे कहानी है. यह कहानी एक युद्ध से जुड़ी है. इस युद्ध में कैकेयी ने उनकी जान बचाई थी. आगे चलकर यही घटना रामायण की सबसे निर्णायक घटनाओं में से एक बनी. युद्ध में कैकेयी ने अपनी जान पर खेलकर राजा नेमी का साथ दिया. इससे प्रभावित होकर दशरथ ने कैकेयी को दो वरदान मांगने का वचन दिया. वाल्मीकि रामायण में नेमी से दशरथ बनने की पूरी कहानी का जिक्र नहीं है, लेकिन पौराणिक काव्यों में इसका जिक्र मिलता है.
अयोध्या के राजा बनने से पहले कौन थे नेमी?

पौराणिक काव्यों के मुताबिक, नेमी इक्ष्वाकु वंश के राजा और महाराज अजा के पुत्र थे. इसी वंश भगवान राम का जन्म हुआ. नेमी बचपन से ही युद्धकला कुशल थे. वक्त के साथ उन्होंने और युद्ध कौशल भी सीखा और पारंगत हुए. वह रथ संचालन में भी बेहद कुशल माने जाते थे. इसी क्षमता की वजह से उनके नाम भी बदल गया.
रामायण के काव्यों में बताया गया कि एक बार देवराज इंद्र, असुर राज शंबर डरे-भागे फिर रहे थे. राजा नेमी की शरण में गए. नेमी ने मदद का आश्वासन दिया और युद्ध के लिए तैयार हुए. इस युद्ध में उनके साथ कैकयी गईं. युद्ध के दौरान शंबर ने  एक साथ कई रूप धारण कर 8 दिशाओं के साथ-साथ पाताल और आकाश से हमला किया. नेमी ने दसों दिशाओं होने वाले आक्रमण को रोका और अंत में शंबर का वध कर दिया. युद्ध में जीत हुई. इसी युद्ध कौशल के कारण उन्हें ‘दशरथ’ नाम मिला. ‘दश’ यानी दस और ‘रथ’ यानी रथ. मतलब ऐसा योद्धा जो अपने रथ से दस दिशाओं में युद्ध करने में सक्षम हो

कैकेयी ने युद्ध में बचाई थी दशरथ की जान
इस युद्ध में कैकेयी भी दशरथ के साथ गई थीं. युद्ध के दौरान दशरथ के रथ का पहिया निकलने वाला था. रथ की धुरी (अक्ष) टूट गई थी. रथ लड़खड़ाने लगा था. दशरथ, रथ से न गिरे, इसलिए कैकेयी ने धुरी की जगह अपनी अंगुली लगा दी. दर्द से कराहने और खून लथपथ होने के बावजूद कैकेयी ने हिम्मत नहीं हारी, जबतक दशरथ ने शंबर का वध नहीं कर दिया. इस तरह कैकेयी युद्धभूमि में राजा नेमी की जान बचाई. नेमी को दशरथ का नाम मिला.

कैकेयी को मिले दो वरदान
युद्ध के बाद दशरथ कैकेयी की वीरता और समर्पण से बेहद प्रभावित हुए. दशरथ ने कैकेयी को दो वरदान देने का वचन दिया. उस समय कैकेयी ने इन वरदानों का इस्तेमाल नहीं किया. लेकिन वर्षों बाद जब राम के राज्याभिषेक की तैयारी हो रही थी, तब यही दो वरदान अयोध्या के इतिहास को बदलने वाले साबित हुए. कैकेयी ने पहले वरदान में अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का सिंहासन मांगा और दूसरे वरदान में राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग कर दी

कैकेयी दो वरदान मांगकर बदली अयोध्या की तकदीर
दशरथ के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि उन्होंने स्वयं कैकेयी को दो वरदान देने का वचन दिया था. राजा के लिए दिया हुआ वचन तोड़ना संभव नहीं था. इसका परिणाम यह हुआ कि अयोध्या के युवराज राम को राजमहल छोड़कर वन जाना पड़ा. दिलचस्प बात यह है कि जिस युद्ध में कैकेयी ने दशरथ की जान बचाई थी, उसी घटना से जुड़े दो वरदान आगे चलकर राम के वनवास का कारण बने. राम के वन जाने के बाद दशरथ ने पुत्र-वियोग में प्राण त्याग दिया था.