रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का प्रस्तावित जशपुर दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जशपुर पहुंचकर कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत करनी थी।
ऐसा था निर्धारित दौरा कार्यक्रम
पूर्व निर्धारित आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, मुख्यमंत्री को सुबह 11:50 बजे अपने निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचना था, जिसके बाद दोपहर 12 बजे उन्हें हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए उड़ान भरनी थी। जशपुर के सलियाटोली हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से उन्हें कुनकुरी जाना था, जहां दोपहर 1:30 बजे से तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम तय था। इसके पश्चात, शाम 3:30 बजे कुनकुरी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे बगिया पहुंचकर रात्रि विश्राम का उनका कार्यक्रम था।
हालांकि, जशपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री के इस दौरे को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

More Stories
सामान्य सभा में हंगामे से बिगड़ा माहौल, महापौर ने अधिकारियों और पार्षदों को सुनाई खरी-खरी
गाली-गलौज से बढ़ा विवाद, फिर हुई हत्या; तीन साल बाद दोषी को मिली सजा
भईसापाठ में सड़क बनी सबसे बड़ी समस्या, बीमार महिला को झलगी में लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीण