पटना। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में अनियमितता और देश में चल रहे छात्र आंदोलनों को लेकर केंद्रीय सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी की उदासीनता को लेकर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के सचेतक और बिहार के किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने शनिवार दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक और किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने संवाददाता सम्मेलन के संबोधन में कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के समय शिक्षा बजट जहां 4.5 प्रतिशत थी वहीं वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में घटकर 2.5 प्रतिशत रह गई। देश में आज लगभग 1 लाख सरकारी स्कूल बंद एक साल में हो गए यानी हर रोज 25 सरकारी स्कूलों को यह सरकार बंद कर रही है। आज देश के छात्र स्वच्छ परीक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षा के लिए आंदोलनरत हैं। देश भर में वर्तमान भाजपा की एनडीए सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर हैं उनके मांगों के समर्थन में हमारे नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की गूंज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के घेराव से लेकर कोटा और देहरादून में प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों से सार्थक संवाद भी किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल इंस्टाग्राम पर रील डालकर अपनी भूमिका को समाप्त समझ लिया जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री जो सीधे शिक्षा के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि उनके कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और अनियमितताएं उजागर हो रही हैं, उनका इस्तीफा लेना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा बजट में भारी कटौती से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और स्कूल खुलने के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन का कोई काम वर्तमान सरकार में नहीं हो रहा है। वहीं जो स्थापित शैक्षणिक संस्थान हैं उन्हें भी ये सरकार सुचारू रूप से संचालित करने में असक्षम है। देश के होनहार छात्रों का भविष्य अधर में डालने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अविलंब इस्तीफा होना चाहिए और फिर शैक्षणिक सुधारों पर सदन में बहस होनी चाहिए। साथ ही आंदोलन में छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी को भी सरकार के द्वारा अविलंब वापस लेकर उनको भयमुक्त, पेपर लीक प्रूफ व्यवस्था में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना होगा। संवाददाता सम्मेलन में मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन, असित नाथ तिवारी, अरशद अब्बास आजाद और रजनीश कुमार सिंह, चन्द्रभूषण मौजूद रहे।

More Stories
विवाहिता की हत्या में दो दबोचे
थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, युवाओं के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत है- अरुण यादव