रायपुर : बस्तर जिले के चित्रकोट क्षेत्र मेें तेज आंधी, बारिश या तकनीकी खराबी के कारण हाल ही में कई क्षेत्रों में 400 से अधिक गांवों की बिजली बाधित हुई। इससे पेयजल संकट, घरेलू कामकाज में परेशानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई।
बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-वन एवं गंवर छापर मिचनार-टू में जिला प्रशासन की त्वरित पहल से विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल कर दी गई है। पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन गांवों के 400 से अधिक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने सहित दैनिक कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन त्वरित रूप से संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को दूर किया और आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विद्युत व्यवस्था बहाल होने से अब दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है तथा घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य भी नियमित रूप से संचालित होने लगे हैं। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
किसान सम्मान निधि से खेती को मिला आर्थिक संबल
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के किडनी मरीजों के लिए जीवनधारा बनी वरदान
सुपोषण और स्वस्थ समाज की दिशा में मुनगा पौधरोपण अभियान बना जनआंदोलन