नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर फैसले के बाद "लोकतंत्र को बचाने" के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की दोबारा गिनती का आदेश दिया है और फैसला सुनाया है कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य किए गए आठ मतपत्र वैध थे। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ये आठ वोट आप के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में पड़े थे।
बता दें सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायिक अधिकारी से उन आठ बैलेट पेपर को दिखाने के लिए कहा जिन्हें अमान्य कर दिया गया था। न्यायिक अधिकारी ने बैलेट पेपर सुप्रीम कोर्ट की बेंच को सौंप दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि सभी अमान्य आठ बैलेट पेपर में AAP मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में वोट पड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह निर्देश देगा कि मेयर चुनाव के वोटों की दोबारा गिनती की जाएगी और इन आठ वोटों को वैध माना जाएगा। इसके बाद उसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
CJI ने वकीलों को मतपत्र दिखाए और देखा कि सभी आठ बैलेट पेपर पर AAP के पार्षद कुलदीप कुमार के नाम पर मोहर लगी हुई थी और वोट उनके लिए डाले गए हैं। CJI ने कहा- रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह ने क्या किया। उसके ऊपर एक लाइन खींच दी।

More Stories
हथियार प्रदर्शन केस में विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत, 5 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
7 महीने की फरारी के बाद बड़ी कार्रवाई: डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसे भाजपा विधायक के गनमैन की सरकारी सेवा समाप्त
गर्मी का टॉर्चर और बिजली की हाहाकार: एक माह में 35% बढ़ी पावर डिमांड, कूलिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बढ़ा दबाव