पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाई लालमिया सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
भोपाल। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भाई लालमिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष मातेश्वरी निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के सिद्धांतों पर कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना है आप सभी के सहयोग से हम सुर्खी की विकास की नई के बारात लिखेंगे श्री राजपूत ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी का एक ही संकल्प की विकास की विचारधारा के साथ चलकर अपने क्षेत्र का अपने प्रदेश का और अपने राष्ट्र का विकास करें।

मिलकर क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प :
इस अवसर पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आये लाल मियां ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विकास कार्य और क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी लोग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ हैं भाजपा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी सलीम रंगरेज़ एवं पम्मा कुरैशी भाजपा नगर परिषद उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी भाजपा पार्षद नहीम मंसूरी अख्तर उस्मानी रफीक चुड़ी वाले शफीक कुरैशी चंदू भाई कुरैशी सोहराब रंगरेज ज़ावेद कुरैशी तारिक उस्मानी अशफाक शानू सईफा कुरैशी लल्लू मौलाना लियाकत अली उर्फ घुडा पहलवान वहीद चाचा हसीम भाई वहीद चाचा अकरम कुरैशी तारिक रिज़वान नदीम मंसूरी नस्सू मंसूरी दानिश कुरैशी शाहिद कुरैशी ,रिजवान कुरैशी,अकरम कुरैशी , हशीम चाचा , साहिद कुरैशी, सादिक कुरैशी, माजिद कुरैशी, शेफा कुरैशी फिरोज बाबा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी नवप्रवेशी साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

More Stories
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, सचिन अहिर के फैसले पर आदित्य ठाकरे की तीखी प्रतिक्रिया
बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज, नितिन नवीन ने विरोधियों पर साधा निशाना
देश में बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें, नए परिसीमन की तैयारी में केंद्र सरकार