हाथरस। युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी (रजि.) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से चलाया गया एक माह का तुलसी वितरण अभियान खाटूश्याम मंदिर परिसर में समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान संस्था ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 1100 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए।संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) एवं युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तुलसी के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराते हुए प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना था। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पौधे वितरित किए तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल की जानकारी भी दी।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी को आयुर्वेद में संजीवनी बूटी का दर्जा प्राप्त है। यह वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव में भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।अभियान के समापन अवसर पर स्थानीय लोगों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर योगेश वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, विशाल दुबे, आशीष गौड़, रामजी लाल, मोहित वार्ष्णेय, पिंटू गुप्ता, विकास कुशवाह, गोपाल अग्रवाल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
स्कॉर्पियो रिपेयर कराने आए युवकों पर जानलेवा हमला
भोजपुर एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, बढ़ते जनाक्रोश के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला
मौत से पहले मीना ने सहेली को बताया था राज