September 13, 2026

पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण

रायपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) मुख्यालय, नवा रायपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकारी अधिकारी शशिकांत द्विवेदी, प्रबंध संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला और अपर आयुक्त सहकारिता सावित्री भगत ने कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्राधिकारी अधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

प्रबंध संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपर आयुक्त सहकारिता सावित्री भगत ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में मार्कफेड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।