रायपुर.
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों से वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जवाब जारी किया है। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के लिए हामी भरी है। माओवादियों ने वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी।
नक्सली नेता ने कहा कि मुठभेड़ों व क्रॉस फायरिंग के नाम झूठी मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्याएं बंद हों।
तमाम सशस्त्र बलों को छह माह के लिए बैरकों थाना व कैम्पों तक सीमित किया जाए। नए कैम्प स्थापित करना बंद किया जाए व राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए। नक्सली नेता ने कहा कि यदि वार्ता के लिए सरकार तैयार है तो इन बातों पर अमल करें। इसके बाद हम सीधी या मोबाइल वर्चुअल वार्ता के लिए आगे आएंगे। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने यह बयान जारी किया है।

More Stories
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य