श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन 'जमात-ए-इस्लामी कश्मीर' के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई घाटी में अलगाववादी और देश-विरोधी गतिविधियों को दोबारा जिंदा करने की कोशिशों की जांच को लेकर की गई है।
इन इलाकों में हुई एनआईए की छापेमारी
सुरक्षाबलों की मदद से एनआईए ने मुख्य रूप से इन जगहों पर तलाशी अभियान चलाया:
-
श्रीनगर: शहर का लाल बाजार इलाका।
-
शॉपियां: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई ठिकाने।
जमात के पूर्व नेता और संस्थान पर शिकंजा
जांच के दौरान एनआईए की टीमों ने खास तौर पर दो जगहों को निशाना बनाया:
-
पूर्व अमीर का घर: शोपियां के ज़ैनापोरा (मुलू चित्रगाम) में एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, यह व्यक्ति जमात-ए-इस्लामी का जिला प्रमुख (अमीर-ए-जमात) रह चुका है।
-
सिराज-उल-उलूम संस्थान: शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित 'जामिया सिराज-उल-उलूम' संस्थान में भी छानबीन की गई, जो कथित तौर पर जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा हुआ है।
क्यों की गई यह बड़ी कार्रवाई?
अधिकारियों के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। हाल ही में इनपुट मिले थे कि यह संगठन जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और भारत-विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए गुपचुप तरीके से अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहा है। इसी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एनआईए ने यह तलाशी अभियान चलाया है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
बंगलूरू में पीएम मोदी दौरे के दौरान बड़ा एक्शन: विस्फोटक मिलने पर छह पुलिसकर्मी निलंबित
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी SUV, 8 लोगों ने गंवाई जान