इग्नू से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी करें

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी  इग्नू  से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरु किया है। यह कोर्स 4 साल का स्नातक कार्यक्रम है।  ये ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत होगा। इसमें छात्र घर बैठे पढ़ाई करेंगे। इस पाठ्यक्रम का लक्ष्य  है कि छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण की अच्छी समझ हो। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी जोर दिया गया है, जिससे छात्र आगे चलकर फैशन और टैक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।

क्या योग्यता चाहिए?

 फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।

अगर आप 12वीं पास किए हुए  हैं और 3 से 6 वर्ष पूरे हो गए हैं, तो आवेदन के पात्र होंगे।
 पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है। यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।
 आपको बता दें कि, इस कोर्स की अवधि तीन साल है।
  इस कोर्स के लिए परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी।

बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या है?

इस बीएससी फैब्रिक एंड अपरैल डिजाइन पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे देशभर के छात्र अब आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे। इस प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं। पहले साल के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे साल में यूजी डिप्लोमा, तीसरे साल के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री दी जाएगी।